आज की सत्ता कार्यालय बरेली : उत्तर प्रदेश में इस समय नियोजन /समायोजन शिक्षामित्रों एव अध्यापकों का बेसिक शिक्षा विभाग में गतिमान है। इसी के साथ भाजपा सरकार में भी मनोयन / समायोजन भाजपा कार्यकर्ताओ का गतिमान है। कर्मचारियों के साथ सरकार अपने कार्यकर्ताओं का भी उत्साह बढ़ा रही है। सरकार में आयोगों से लेकर विभिन्न संगठनों में मनोयन/समायोजन लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए हो रहा है। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समायोजित करने के लिए सकारात्मक सिफारिश और संस्तुतियों पर अमल के निर्देश है। मनोनय और समायोजन से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है विभिन्न संगठनों में भी तेजी से हो रहे है मनोनय एव समायोजन सूत्रों के अनुसार जानकारी मिल रही है पार्टी कार्यकर्ताओ को प्रमोशन देने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापकों का भी प्रमोशन किया जायेगा। अभी जल्द में ही योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को भत्ते बढ़ा कर खुश करने का प्रयास कर चुकी है। सरकार संविदा कर्मचारियों को भी लाभ देने पर विचार कर सकती है।

आज की सत्ता उत्तर प्रदेश से देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा प्रदेश प्रभारी
Share To:

Post A Comment: