पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र पीलीभीत में १७ प्रकोष्ठों के संयोजकों के नाम की घोषणा आज दोपहर ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कर दी है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में डॉक्टर लक्ष्मीकांत दीक्षित के नाम की घोषणा की गई है। श्री माहेश्वरी  ने दस प्रकल्प के संयोजकों के नामों की भी घोषणा कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक दायित्व पार्टी नेतृत्व द्वारा डॉक्टर लक्ष्मीकांत दीक्षित को सौंपा गया है। डॉक्टर दीक्षित ने अपने जीवन का अमूल्य समय सरकारी सेवा में रहकर चिकित्सा विभाग को अर्पित किया है। डॉक्टर लक्ष्मीकांत दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया है , जिसके लिए वह भारतीय जनता पार्टी के बहुत आभारी है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी नीतियों का विस्तार करने में सदैव सहयोग प्रदान करेंगे , तथा पार्टी की उमीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे।


Share To:

Post A Comment: