दिल्ली ब्यूरो 


     राष्ट्रीय क्षत्रिय जन संसद के गठन के अवसर पर कंसिस्टेंसी क्लब रफी मार्ग दिल्ली मे पूरे भारत वर्ष से इकट्ठे हुए अखिल भारतीय राजपूत समाज ,अखिल भारतीय एकता मंच , अखिल भारतीय विकास परिषद जैसे 50 संगठन द्वारा प्रबुद्ध जनों ने आरक्षण के विरोध में, एससी एसटी कानून के विरोध में एंव राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाएंगे जैसे महत्वपूर्ण  मुद्दों पर संपूर्ण भारत में राष्ट्रीय क्षत्रिय जन संसद का गठन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय राष्ट्रीय महासभा के अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह जी, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह जी गोगामेडी, नरेश राणा, अखिल भारतीय  क्षत्रिय महासभा के मप्र प्रदेश अध्यक्ष डा घनश्याम सिंह राजपूत,अखिल भारतीय महासभा के  अध्यक्ष राजा राजेंद्र सिंह, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह ,दिल्ली नोएडा के समाज के वरिष्ठ संघ में महत्वपूर्ण दायित्व रखने वाले राकेश सिंह, चौहान मध्य प्रदेश से  क्षत्राणी  बहन  नंदा  पवार उज्जैन ,आरती सिंह  ,आशा  परिहार  ,अनीता बहिन दिल्ली,  विरेंद्र सिंह बरेली, बृजेश राजपूत आदि  के साथ सीहोर जिले के चंद्रपालसिंह दरबार को भी सामाजिक कार्य करने का विदिशा संसदीय क्षेत्र से जन संसद मे चुना गया और जवाबदारी दी गई।
राष्ट्रीय स्तर पर सीहोर जिले के चंद्रपालसिंह दरबार को स्थान दिये जाने पर तमाम क्षेत्रवासियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।




Share To:

Post A Comment: