विवाहिता ने मायके मे लगाई फाँसी,
ससुराल मे चला रहा था विवाद,
घटना इछावर नगर की

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 


ससुराल मे विवाद के चलते 23 वर्षीय विवाहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली।घटना के समय घर पर कोई नहीं था।

जानकारी अनुसार नादान रोड इछावर निवासी 23 वर्षीय विवाहिता आरती पुत्री घनश्याम मुकाती ने अपने ही घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय आरती घर पर अकेली थी उसके परिजन खेत पर गए हुए थे। छोटी बहिनें जब स्कूल से घर वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। पड़ोसियों की मदद से गेट खोला गया तो आरती अपने घर के पहले कमरे मे फांसी पर झूली पायी गई।
जानकारी अनुसार आरती का विवाह आष्टा तहसील के ग्राम कोठरी मे करीब देढ़ वर्ष पहले हुआ था कुछ महिनों  से वह ससुराल भी नहीं गई थी आरंभिक जानकारी अनुसार ससुराल मे किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था। समझा जा रहा है कि आरती ने इसी विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की। वह चार बहिनों मे दूसरे नम्बर की थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विवेचना आरंभ कर दी है। पुलिस को मौके से घटना का कोई सुराग फिलहाल नहीं मिल पाया है।

Share To:

Post A Comment: