सलकनपुर देवी मंदिर समिति भंग

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

 धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग उप सचिव ने जारी एक पत्र में बताया कि राज्य शासन द्वारा सलकनपुर देवी मंदिर समिति का मनोनयन किया था। इस समिति में अध्यक्ष महेश उपाध्याय सुदानिया तहसील बुदनी, मंहत प्रभुदास सलकनपुर एवं सदस्यों में  भगवानसिंह पटेल रेहटी, भगवानसिंह नागर बांया,हरगोविन्द मालवीय सलकनपुर शामिल थे। राज्य शासन ने उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए समिति को भंग कर दिया है।
--------------------

 वंदे मातरम से कांग्रेस को परहेज नहीं- प्रदेश कोषाध्यक्ष गोयल 

सीहेार,  एमपी मीडिया पाइंट 

बायपास हाईवे के पास टेक्सटाईल्स  बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास भेजेंगे। इस गार्डन में अनेक तरह की फेक्ट्रियां होंगी। सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। वांदे मातरम से  कांग्रेस को कोई परहेज नहीं है कांग्रेस वांदे मातरम के नाम पर राजनीति नहीं करती है उक्त बात मध्य प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। 

नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री गोयल ने कहा की पंद्रह साल बाद प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई है बीरोक्रेसी को अब सुधरना होगा अधिकारियों को जनता का काम करना होगा। वांदे मातरम विवाद को लेकर कहा की जनगणमन और वांदे मातरम का कांग्रेस सम्मान करती है भाजपा वांदे मातरम के नाम पर धर्म की राजनीति करती है। प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है। उन्होने कहा की मूख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक आवकाश देकर नर्व वर्ष की सौगात दी है। मूख्यमंत्री कमलनाथ जो भी निर्णय लेंगे वह जनहित में होगा। मंत्री मंडल मेें शामिल नहीं किए जाने पर विधायकों में नाराज के सवाल पर उन्होने कहा की यह स्वाभाविक है हमारी सरकार १५ सालों बाद प्रदेश में आई है सब को मना लिया जाएगा। प्रदेश के बटक को लेकर उन्होने कहा की भाजपा सरकार दो करोड़ रूपए का कर्ज प्रदेशवासियों के सिर पर छोड़ कर गई है। बावजूद इस के मुख्यमंत्री ने दो घंटे मेें किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। उन्होने कहा की जिला सीहोर पर सरकार विशेष ध्यान देगी जल्द हीं बायपास हाईवे के पास गार्डन बनाया जाएगा। जिस में अनेक उद्योग होंगे जिस से हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय और पूर्व पार्षद घनश्याम यादव, कांगेस नेता जयंत शाह, मंडलम अध्यक्ष सलीम कुदुसी सहित कांगेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: