आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वाधान में
शुक्रवार से आरंभ होगा तीन दिवसीय आध्यात्मिक सेमिनार

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

शुक्रवार से शहर के देवनगर कालोनी सम्राट अशोक कालेज समीपस्थचअयोध्या भवन में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में सीहोर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और बैतूल आदि के सैकड़ों की संख्या में आनंद मार्ग के साधक-साधिकागण भाग लेंगे। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए आनंद मार्ग प्रचारक बाल कृष्ण महेश्वरी ने बताया कि आयोजन में मुख्य प्रशिक्षक आचार्य वाराणसी के विश्वस्वरूपानंद अवधूत होंगे। आध्यात्मिक सेमिनार का मुख्य उद्देश्य मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ सामाजिक अर्थनैतिक विकास भी होना। उन्होंने बताया कि योग शिविर का आयोजन सुबह सात बजे और शाम को पांच बजे से किया जाएगा। इसके अलावा धर्म-चर्चा का समय सुबह दस बजे से बारह बजे और दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक किया रहेगा।
Share To:

Post A Comment: