पटना, (रिर्पोटर) : जनता दल यूनाइटेड,जदयू बिहार के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की परिभाषा बदली है। सूबा प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है। न्याय के साथ विकास हो रहा है। नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझौता नही हो सकता। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार समाजिक परिवर्तन का महानायक है। सूबे में विकास के साथ कानून का राज होने से देश स्तर पर बिहार का सम्मान बढ़ा है। सूबे की सरकार अतिपिछड़ा, पिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यकों, सवर्णो, के साथ समाज के सभी वर्गो के बीच सामाजिक सदभाव व आपसी भाईचारा का मिसाल पेश किया है। नीतीश कुमार ही बिहार के सुशासन के प्रतीक है और बिहार की जनता जानती है कि नीतीश कुमार का शासन कैसा रहा है। नीतीश कुमार को बिहार की सत्ता मिली तो उन्होंने उसे सार्थक बनाया। अपनी राजनीति को विकास से जोड़ा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की जो रफ़्तार पकड़ी है वो आज भी कायम है।

Share To:

Post A Comment: