दिल्ली से मुंबई जा रहे एक प्रोफेसर पर फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। 26 जुलाई को हुई इस घटना में पीड़ित महिला 24 साल की डॉक्टर है। उसने शिकायत में आरोप लगाया, 'प्रोफेसर उसके बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने से पहले आरोपी ने उसे गलत जगह छुआ।'

घटना के बाद दोनों पैसेंजर्स के बीच बहस होने लगी। क्रू मेंबर्स को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मामले में बीच-बचाव किया।

पुलिस ने गिरफ्तार किया, कोर्ट से जमानत मिली
मुंबई में फ्लाइट लैंड होने के बाद दोनों को मुंबई के सहर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां पीड़ित की शिकायत पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रोफेसर पर सेक्शन 354 और सेक्शन 354 ए के तहत मामला दर्ज किया गया।

बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।



 

Share To:

Post A Comment: