‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। विशेष प्रयत्नों से करियर में उन्नति व प्रगतिकारक कारक अवसर हासिल होंगे। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। आपके कुछ लम्बित कार्यों का निस्तारण भी संभव है। रूके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। जमीन, मकान,वाहन संबंधी योजनायें  सफल होंगी। यद्यपि आज आपकी प्रवृत्ति जोख़िम/रिस्क उठाने की रह सकती है।अतः कोई भी कदम सोच-समझकर ही उठाना उचित रहेगा।

वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते  रहेंगे। हालाँकि थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति भी रह सकती है। कामकाज़ के सिलसिले में आप घर से दूर जा सकते हैं। अर्थपरक यात्रा भी संभव है। धन ख़र्च का योग बन रहा है, अतः धन प्रबंधन पर आपके ध्यान देना चाहिए।
 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में कुछ नई संभावनाएं भी आज आपके लिए बन सकती हैं। नवीन रोजगारपरक योजनायें हल होंगी। आपकी समस्याओं का समाधान सम्भव है। आर्थिक प्रगति के योग भी बन रहे हैं। ऋण संबंधी योजनायें सफल होंगी। बचत पूँजी से लाभ मिलने का योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है।

कर्क राशि- आज का दिन आपके काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।जरूरी व प्रस्तावित कार्यों में प्रगति होगी। यदि आप करियर में किसी प्रकार का परिवर्तन,पदोन्नति अथवा विस्तार की चाहत रखते हैं, तो आज आपको  आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। विदेश गमन अथवा लंभी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। आपकी रुचि मंत्र जप व धर्म-कर्म में रह सकती है। रोज़गार संबंधी योजनायें सफल होंगी।

 सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव की संभवना तो रह सकती है।लेक़िन लाभ के साधन प्रभावित नही होंगे। अधूरी शिक्षा को पूरी करने का आप विचार बना सकते हैं। उच्च शिक्षा के संदर्भ में दूसरे शहर में जाने का योग भी बन रहा है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य आपके हल हो सकते हैं।  घर परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। भूमि-वाहन ख़रीदने का योग बन रहा है।

 कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आप सकारात्मक व ऊर्जावान रहने वाले हैं। आपके रुके व अधूरे कार्य हल हो सकते हैं। लेक़िन जोख़िम वाले कार्यों से आपको दूर रहना होगा। ख़ासकर पैसों के मामले में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित न होगा। आक्रामकता की अधिकता भी रह सकती है।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं। पैसों की कमी व संसाधनों की कमी के कारण रुके कार्य हल होंगे। लेक़िन यदि आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या जूझ रहे हैं,तो आज शरीरिक परिश्रम से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्यों से आज आपको संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ होगा। आपके प्रस्तावित कार्य हल होंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष की सफलता को लेकर संघर्षरत हैं,तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

 धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए  सामान्य शुभ  रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालांकि आज थोड़ी बहुत भागदौड़ की संभावना भी बन सकती है। किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। विदेश गमन संबंधी योजनायें हल होंगी। पैसों के लेनदेन में सावधनी बरतने की ज़रूरत है। सन्तान से मतभेद संभव है।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको दिनचर्या अवश्य सुनिश्चित कर लेनी होगी। अन्यथा व्यर्थ के कामों में समय ख़राब हो सकता है।भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।

 कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। आज आपका आत्मविश्वास कार्यक्षमता बहुत अच्छी रहेगी। आपके प्रस्तावित व जरूरी कार्य हल होंगे। रोज़गार परक योजनायें सफल होंगी। कामकाज से संबंधित महत्वपूर्ण लोगों से संबंध स्थापित होंगे।

 मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  पूर्व दिनों  की भाँति चलते रहेंगे। स्वरोज़गार की दिशा में किये जाने वाले प्रयास हल होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। धन निवेश की भी संभावना बन रही है। हालाँकि मन की अस्थिरता व क्रोध की अधिकता रह सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाज़ी हो सकती है। यद्यपि भाग्य का साथ होने के कारण आपके ज़रूरी व महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

Share To:

Post A Comment: